
क्रान्तिकारी व प्रगतिशील गीत प्रस्तुत किए गए
प्रेमनगर लक्ष्मीनगर फुटबॉल मैदान में आज 1 मई को शाम 5 बजे ए.आई.एफ.टी.यु (न्यु) की ओर से मई-दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में दो सौ से अधिक लोगों ने भाग लिए। कार्यक्रम की शुरुआत में के.एन.प्रजापति और श्याम के द्वारा क्रान्तिकारी गीत प्रस्तुत किए गए। उसके बाद कवि अशोक शुभदर्शी, शैलेन्द्र कुमार अस्थाना,ज्योत्स्ना अस्थाना,नाजिर अहमद नाजिर मणीश, संजय सोलोमन,सुनील कुमार,सतीश,निशांत राजपूत आदि ने प्रगतिशील कविताएं प्रस्तुत किए।
सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद कई वक्ताओं ने मई दिवस” पर अपने विचार व्यक्त किए। सबसे पहले ए.आई.एफ.टी.यु(न्यू)के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य सियाशरण शर्मा ने देश मे मजदूरों की हालात पर प्रकाश डालते हुए एन.डी.ए.सरकार की मजदूर विरोधी
नीतियों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने 44 श्रम कानूनों को खारिज कर 4 मालिक पक्षीय श्रम कोड को लागू करने की मोदी सरकार की
मुहिम का खुलासा किया।उन्होंने यह भी बताया कि मेहनतकशों के बुनियादी सवालों को संबोधित करने के बजाय मोदी सरकार विभाजन कारी नीतियों को आगे बढ़ाकर राजनीतिक लाभ उठाना चाहती है।
मजदूरों को आर्थिक लड़ाई के साथ साथ राजनीतिक व सामाजिक संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान
श्री शर्मा ने मजदूरों को आर्थिक लड़ाई के साथ साथ राजनीतिक व सामाजिक संघर्ष को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। ए.आई.एफ.टी.यु(न्यू)’के झारखंड सांगठनिक कमिटि के महासचिव सुजय राय ने मई-दिवस की अनोखा और ऐतिहासिक संघर्ष का जिक्र करते हुए बताया कि वह संघर्ष मेहनतकशो को एक नई ज़िन्दगी दी थी और पूरा मानव समाज प्रगति की ओर एक छलांग लगाई थी। उन्होंने बताया कि दिन में “आठ घंटे काम” का अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकृति मिलने के बावजूद आज फिर मजदूरो से दिन में से 12-14 घंटे काम लिए जाने की वकालत की जा रही है।
पूँजीपतियों पर आए संकट को मजदूरों पर लादने की कोशिश
पूँजीपतियों पर आए संकट को मजदूरों पर लादने की कोशिश की जा रही है।श्री राय ने मजदूरों को इसके खिलाफ गोलबंद होने का आह्वान किया। उन्होंने जानकारी दी, मोदी सरकार के द्वारा सारे मजदूर पक्षीय कानूनों को रद्द कर मालिक पक्षीय 4 लेबर कोड लागू करने की साजिश के खिलाफ देश भर के मजदूर संघों ने आगामी 20 मई को अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया है।उन्होंने जमशेदपुर के मजदूरों को उस हड़ताल मे शामिल होने की अपील की।उन्होंने मोदी सरकार की धर्मान्धता और अंतराष्ट्रवाद से सावधान करते हुए मजदूरों से जागरूक होने का तथा सरकार की विभाजनकारी नीतियों के खिलाफ उठ खड़े होने का आह्वान किया।
समग्र कार्यक्रम की अध्यक्षता उजागीर यादव ने की।
अंत में मनोहर मंडल ने सभी कवि और कलाकारों का धन्यवाद किया।साथ मे कार्यक्रम आयोजित करने मे मददगार सभी का तथा भाग लेने आए श्रोताओ का भी धन्यावाद ज्ञापन किया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!