
आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश
रौनियार वैश्य कल्याण समिति का होली मिलन समारोह जुबली पार्क के निक्को पार्क में 19 मार्च को बड़े हर्षोल्लास और एक दूसरे को रंग अबीर लगाकर उत्साह के साथ संपन्न हुआ l इस प्रोग्राम की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता ने की lउन्होंने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, रौनियार एकता पर जोर देते हुए कहा कि होली के पर्व के माध्यम से आपसी सद्भाव एवं भाईचारे का संदेश सम्पूर्ण रौनियार समाज में फैलाना चाहिए। महासचिव नरेंद्र कुमार गुप्ता ने अपने संबोधन में ज्यादा से ज्यादा रौनियार परिवार को समिति के साथ चलने पर अनुरोध किया।
कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता मौजूद थे
समिति के कार्यकारी अध्यक्ष रामायण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष महेश प्रसाद गुप्ता, टी एन गुप्ता, अश्वनी गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, महिला अध्यक्ष शोभा गुप्ता,महिला महा सचिव पूनम गुप्ता, कैशियर मुरारी गुप्ता ने सम्बोधित किया । उपाध्यक्ष उमेश चंद्र गुप्ता, विपिन गुप्ता, सहायक सचिव प्रदीप गुप्ता और सुनील गुप्ता का प्रोग्राम सफल बनाने के लिए बहुत मेहनत की।
इस भव्य आयोजन में प्रदेश के प्रमुख गणमान्य रौनियार बन्धुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता जी, झारखण्ड प्रदेश के मुख्य संयोजक भीम गुप्ता, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के पूर्व अध्यक्ष भगवान प्रसाद गुप्ता, अखिल भारतीय रौनियार वैश्य महासभा के उपाध्यक्ष लवली गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव प्रसाद गुप्ता, प्रदेश महा सचिव बैजनाथ प्रसाद, प्रदेश युवा कैशियर संतोष गुप्ता एवं प्रदेश युवा उपाध्यक्ष विकाश गुप्ता, प्रदेश महिला महा सचिव नम्रता गुप्ता, प्रदेश महिला कैशियर मिनाक्षी गुप्ता और उपस्थित रहें।
इस मौके पर महिला कैशियर वीणा गुप्ता के नेतृत्व में बच्चों की रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुति और पारंपरिक होली गीतों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
आज के इस होली मिलन में शहर के सभी गणमान्य व्यक्ति एवं कल्याण समिति के सदस्यगण उपस्थित थे, जिनमें मुख्य रूप से डॉ. रामकुमार, रतन गुप्ता, आनंद गुप्ता, बीके गुप्ता, विद्यासागर गुप्ता, राजीव रंजन, जितेंद्र गुप्ता, देव प्रकाश, पवन गुप्ता, संजय गुप्ता, ओमप्रकाश गुप्ता, कृष्ण गुप्ता, मनीष कुमार, विनोद गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, लक्ष्मण साहू इत्यादि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
अंत में धन्यवाद ज्ञापन रामायण गुप्ता ने की और स्वादिष्ट भोजन के साथ संपन्न हुआ समारोह l

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!