
छठ पूजा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आज स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता विभिन्न छठ घाटों पहुंचे। उन्होंने कदमा शास्त्रीनगर ब्लॉक नंबर 5, शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर 3, निर्मल छठ घाट, रामजन्म नगर छठ घाट, सती छठ घाट, ग्रीन पार्क सब स्टेशन छठ घाट, सोनारी डोमुहानी छठ घाट और नील सरोवर छठ घाट का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने छठ घाटों की साफ-सफाई, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हित करने, बेरिकेडिंग, गोताखोर, विद्युत पोल और रोशनी की व्यवस्था, सुगम यातायात व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छठ पूजा केवल एक पूजा नहीं है, बल्कि यह आस्था, विश्वास, श्रद्धा, उपासना, पवित्रता, संस्कार और संपन्नता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि छठ पूजा के दौरान माताएं और बहनें नदियों में डुबकी लगाती हैं, इसलिए छठ घाटों की साफ-सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है।
इस मौके पर मनोज झा, प्रभात ठाकुर, बबुआ झा, संजय तिवारी, माजिद अख्तर, अमित प्रसाद, संजीव झा, रवि दुबे, राजू मलिक, मनोज भगत, आलोक मुन्ना, रोशन सिंह, शुभम सिंह, कृष्णा चालक, कृष्ण शर्मा, राकेश जायसवाल, सुमित झा, निरंजन प्रसाद, चिराग सिंह, अभिषेक मोहंती, राजकुमार दास, राजेश रजक और विनोद कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!