
युवाओं को अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जोड़ने के लिए यह आयोजन -बबलू नाथ सोरेन
बिष्टुपुर स्थित रीगल मैदान में ऐतिहासिक आदिवासी समाज से बुद्धिजीवियों एवं युवाओं का जमावड़ा हुआ, जिसमें झारखंड सरकार के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शामिल हुए। आदिवासी युवा संगठन के संरक्षक बबलू नाथ सोरेन ने बताया कि आयोजन युवाओं को अपनी संस्कृति एवं जड़ों से जोड़ने के लिए किया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में आदिवासियों की संख्या एवं अन्य चुनौतियों के बीच समाज के युवाओं को हजार वर्ष पुरानी गौरवशाली सभ्यता से जोड़ने में ऐसे कार्यक्रम महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि बाहा एवं सरहुल जैसे त्यौहार सालों से परंपरागत एक पीढ़ी से दूसरे पीढ़ी तक हस्तांतरित होती आ रही है।
इस आयोजन में मुख्य रूप से आदिवासी युवा संगठन का संरक्षक बबलू नाथ सोरेन, अध्यक्ष हरिराम टुडू ,भीमसेन मुर्मू, उपाध्यक्ष बुधराम बेसरा, उदेश सोरेन, सचिव अरुण मुर्मू, निर्मल किस्कू, कान्तो मुर्मू, सुप्रीती किस्कू, अजय होनहागा, शिवराज मुर्मू, सरिता बास्के , सीता सोरेन साथ ही सभी आदिवासी युवा संगठन के लोग शामिल थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!