
अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर का होली मिलन समारोह वीर कुंवर सिंह कम्युनिटी हॉल विद्यानगर में मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे क्रीड़ा भारती के झारखंड राजीव कुमार अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद झारखंड महामंत्री सिद्धनाथ सिंह शामिल हुए। संगठन के अध्यक्ष हवलदार विनय यादव ने अतिथियों का स्वागत व परिचय कराया।
फगुआ मंडली ने होली गीत से समां बांध दिया
समारोह में फगुआ मंडली ने होली गीत से समां बांध दिया, तो होली के पारंपरिक पकवानों के साथ गुलाल-अबीर से होली खेली गई। कार्यक्रम में भारी मात्रा में पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों के साथ-साथ सैन्य मातृशक्ति भी उपस्थित रही। सभी की गरिमामय उपस्थिति ने कार्यक्रम के जोश को दुगना कर दिया।कार्यक्रम को सफल बनाने में तीनों सेना से सेवानिवृत्त सैनिक साथियों के साथ साथ मातृसक्ति कि भी सहभागिता रही।जिला महामंत्री जितेंद्र सिंह के द्वारा संगठन गीत गाया गया। सर्वप्रथम संगठन के संस्थापक वरुण कुमार के द्वारा मुख्य अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
ढोलक और झाल की थाप
इस अवसर पर ढोलक और झाल की थाप के साथ होली के गीतों पर पूरा पूर्व सैनिक समाज झूमता नजर आया। विशेषकर उमेश जी के द्वारा गए गीतों ने तो लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।उमेश शर्मा, प्रकाश पूरी ने गीत प्रस्तुत की।
मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया
मातृ शक्ति की महिलाओं ने भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। उन्होंने भी अपनी अलग टोली बनाकर संगीत और नृत्य के साथ कार्यक्रम में अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। मातृ शक्ति की संयोजक पूनम जी ने इस अवसर पर मौजूद सभी मातृ शक्ति की सदस्यों को संगठन के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा एकजुट होकर उसे सफल बनाने पर जोर दिया।
मातृशक्ति
मातृशक्ति जमशेदपुर महामंत्री विनीता सिंह पूर्व सैनिक सेवा परिषद की ओर से समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम किए जाते हैं। मातृशक्ति अध्यक्ष रूबी सिंह सेना के प्रमुख दिवसों के अलावा पर्व-त्योहार भी परिषद मनाती है। पकौड़ी चाय व्यंजन भोजन को लिए पुआ पुरी चिकन की व्यवस्था की।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे
कार्यक्रम में संतोष कुमार, अवधेश कुमार, बिनय कुमार यादव, जितेंद्र सिंह, अनिल सिन्हा, डीएन सिंह, उमेश शर्मा, मोहन दुबे किशोर कुमार दीपक शर्मा, पंकज शर्मा संजय सिंह शैलेंद्र कुमार सिंह सत्येंद्र कुमार सिंह बारिक अमरनाथ जी, गौतम, बिनेश बिरजू के अलावा संगठन के सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक सपरिवार शामिल हुए।सैन्य मातृशक्ति से पूनम रूबी सिंह विनता सिंह अनुपमा रिंकी भावना शर्मिला अंजू कंचन श्वेता पूनम संगीत एवं अन्य उपस्थित रहे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!