
एक बार फिर त्यौहार का मौसम शुरू हो चूका है. दीपावली और छठ जैसे महापर्व आ रहे है. दीपावली के मद्देनजर सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के द्वारा बच्चों के बीच अपनी संस्कृति की पहचान स्थापित करने के उद्देश्य से और दीपावली के वास्तविक मूल्यों की पहचान कराने को लेकर बच्चों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता (दीप और पटाखे), दिया सजाओ, रंगोली, दीपावली घर बनाओ जैसे विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इनके असल मूल्यों से भी बच्चों को अवगत कराना शिक्षको और समिति का कर्तव्य है। कार्यक्रम का संचालन प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह ने और धन्यवाद ज्ञापन गुरु पदो गोप ने किया।
कार्तिक अमावस्या के दिन माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटकर आए थे
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय साहू, राकेश कुमार, रेमन कुमार शिक्षको में नागाश्री सामद, कौशिक दत्ता, अर्चना सिंह, संगीता मेरी सुरेन, सीमा, हीरा दास मानिकपुरी, चांद सिंह, निधि गुप्ता, तारकेश्वरी देवी आदि उपस्थित थे। दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, त्रेता युग में भगवान श्रीराम लंकापति रावण का वध करने के बाद कार्तिक अमावस्या के दिन माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या लौटकर आए थे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विद्यालय समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार और महासचिव परमानंद कौशल उपस्थित थे। भगवान राम के अयोध्या वापस आने की खुशी और उनके स्वागत में दीप जलाकर दिवाली मनाई गई थी। इसे ही ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वर्ष इस दिन दीपावली मनाई जाती है। दीपालवी का मतलब सिर्फ पटाखे फोड़ना नही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!