
राजनगर प्रखंड के कुवॅरदा में रोजो संक्रांति के अवसर पर छःऊ नृत्य का हुआ आयोजन।
राजनगर प्रखंड के गांव कुवॅरदा में रोजो संक्रांति के शुभ अवसर पर आधुनिक छःऊ नृत्य कमेटी कालिंदी टोला कुवॅरदा की ओर से धूमधाम से छःऊ का हुआ आयोजन।
मुख्य अतिथि श्री चंपई सोरेन माननीय पूर्व मुख्यमंत्री झारखंड सरकार।
विशिष्ट अतिथि- श्री राम सिंह हेंब्रम बाना पंचायत मुखिया , श्री मनोज कुमार महतो , पंचायत समिति बाना।
शत्रुघ्न कालिंदी ने कहा कि वर्ष 1985 को छ:ऊ नृत्य का स्थापना किया गया। प्रत्येक वर्ष रोजो संक्रांति के अवसर पर एक दिवसीय छःऊ का आयोजन धूमधाम से किया जाता है। आसपास , दूर दराज से हजारों की संख्या में दर्शकगण देखने के लिए पहुचते हैं। युवक युवतियां , बूढ़ा बुढ़ी , बच्चे , बुजुर्ग सभी छःऊ नृत्य देखकर झुम उठे। छःऊ नृत्य शैववाद , वैष्णव वाद में पाए गए धार्मिक विषय पर आधारित लोक नृत्य के साथ किया गया। कलाकारों ने गणेश वंदना , महिषासुर वध , हर पार्वती , कृष्ण लीला ,जरा सिंधु , सिद्धू कनू, छःऊ प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रसिद्ध नृत्य दलों का उस्ताद सुरेन कालिंदी , मैनेजर विजय महतो एवं उस्ताद भारत सिंह मुंडा , प्रतिष्ठित शिशुपाल सिंह नृत्य दल, मैनेजर नित्यानंद रजक।
छःऊ नृत्य को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष- होपन मार्डी , उपाध्यक्ष – गोम्भु महतो , सचिव – शत्रुघ्न महतो सदस्य – जयराम कालिंदी ,रसिक कालिंदी, गणेश कालिंदी ,सूरज चांद कालिंदी , राजू , राजेश , मदन , लखन बदरा , प्रदीप , गुरबा , मंगल , लालचंद , करण , गोविंदा , भारत , बाबलू , बनबिहारी ,फुचू मार्डी , राज , सोनू दिनेश , चांद मार्डी , जांगु , बुद्धू , रवि ,अर्जुन कालिंदी एवं ग्रामवासियों का सहरनीय योगदान रहा।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!