
दांडी यात्रा उनके द्वारा की गई बहुत बड़ी संघर्ष यात्रा रही है -मालती गिलुवा
चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत आसनतलिया पंचायत में 2 अक्टूबर को नगर एवं ग्रामीण मंडल चक्रधरपुर के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस मनाया गया। जन्मदिवस पर प्रमुख रूप से अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक सारंगी, प्रदेश महिला मोर्चा उपाध्यक्ष मालती गिलुवा, नगर एवं ग्रामीण मंडल के प्रभारी पवन शंकर पांडेय एवं ललित मोहन गिलूवा मुख्य रूप से उपस्थित हुए।
मालती गिलुवा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आजादी की लड़ाई में काफी बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में लगभग 21 वर्ष तक संघर्ष किया। उनका जन्म गुजरात के साबरमती जिले में हुआ था। देश को आजादी दिलाने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका रही है। दांडी यात्रा उनके द्वारा की गई बहुत बड़ी संघर्ष यात्रा रही है, और ऐतिहासिक भी,उन्होंने कई सत्याग्रह भी किए और बिना लड़ाई लड़े अहिंसा परमो धर्म के मार्ग पर चलकर देश को आजाद दिलाए। कार्यक्रम में प्रखंड अध्यक्ष दुर्योधन प्रधान पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्रीवनत सारंगी नगर महामंत्री गौतम रवानी ग्रामीण महामंत्री कृति वास प्रधान युवा मोर्चा के अध्यक्ष गुरुदेव महतो त्रिलोचन महतो शिवलाल रवानी एवं सभी सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!