
कांग्रेसजनों ने विचार गोष्टी का आयोजन किया
कांग्रेस भवन, चाईबासा में बुधवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जयंती पर दोनों महान सपूत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेसजनों ने मनाया। इसके उपरांत कांग्रेसजनों ने विचार गोष्टी का आयोजन किया। विचार गोष्टी में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री दोनों देश के महान सपूत ने राष्ट्र हित में ऐसे रचनात्मक व प्रशंसनीय कार्य किया, जो आज के युवा वर्ग को प्रेरणा लेना चाहिए।जिन्होंने अपना निजी जीवन की सुख सुविधा त्याग कर देश के लिए अपने को समर्पित कर दिया।
जहाँ एक ओर महात्मा गांधी देश के लिए कोर्ट छोड़कर स्वतंत्रता की लड़ाई में अपने को झोंक दिया और अहिंसा को अपनाकर देश आजादी को मुकाम तक पहुँचा कर दम लिया और उसी तरह से लाल बहादुर शास्त्री ने देश के किसानों के लिए जो कार्य किया वो एतिहासिक रहा ,जिसने जय जवान जय किसान का नारा दिया।
मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , सेवादल मुख्य संगठक लक्ष्मण हासदा , जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय , जिला महासचिव बालेमा कुई , लियोनार्ड बोदरा , प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां , सिकुर गोप , जिला सचिव जगदीश सुंडी , यामिया चेरवा , जंग बहादुर , हर बुदन बोदरा , सुशील दास आदि उपस्थित थे।
चक्रधरपुर : गांधीजी की जयंती पर कांग्रेस ने शहर में निकाली बाईक रैली और प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!