अयोध्या में आजकल उत्सव जैसा माहौल है। राम भक्त भी काफी उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज राम मंदिर के गर्भगृह का शिलान्यास कर दिया है। मंत्रोच्चरण के साथ आधारशिला रखी गई।
आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम जन्म भूमि के परिसर में प्रवेश करके सबसे पहले राम लला की आरती उतारी। इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन गर्भगृह स्थल पर वैदिक आचार्यों द्वारा किए जा रहे अनुष्ठान में शामिल हुए। सीएम योगी ने श्रीराम लला के भव्य घर के निर्माण में लगने वाली पहली नक्काशीदार शिला को विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद स्थापित किया।
योगी आदित्यनाथ के द्वारा राम मंदिर का पहला पिलर स्थापित करते ही वहां पर बैठे लोगों ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे संतों-महंतों ने बताया कि यह दिन देखने के लिए कितनी पीढ़ियां कुर्बान हो गई हैं। आज हम लोगों का सौभाग्य है कि इस पल को हम अपनी आंखों से देख पा रहे हैं।
अयोध्या में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि – राम मंदिर भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा। बहुत सारे लोग इस दिन का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं। राम मंदिर भारत की एकता का प्रतीक होगा।
Join Mashal News – JSR WhatsApp Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!