
अनुभवी राजनयिक विक्रम मिस्री को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय में उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नियुक्त किया गया है। भारतीय विदेश सेवा यानी आईएफएस अधिकारी रहते हुए विक्रम मिस्री इस साल 11 दिसंबर तक चीन में भारत के राजदूत रहे। उनकी जगह अब प्रदीप रावत को नया राजदूत नियुक्त किया गया है।
यहां भी पढ़ें : सौरव गांगुली कोरोना वायरस से संक्रमित, कोलकाता के अस्पताल में भर्ती
जानिए, विक्रम मिस्री से जुड़ी पांच बड़ी बातें:
1. भारतीय विदेश सेवा के 1989 बैच के अधिकारी मिस्री इससे पहले म्यांमार और स्पेन में भी भारत के राजदूत के तौर पर काम कर चुके हैं। साल 2019 में उन्हें बीजिंग का राजदूत बनाया गया था और भारत-चीन के बीच विवादों से भरे रहे समय में वह यह जिम्मेदारी निभा रहे थे।
2. जून 2020 में गलवान घाटी में भारत और चीन की सेना के कई सैनिकों की जान लेने वाली हिंसक झड़प के बाद बीजिंग के साथ हुई कई वार्ताओं में मिस्री भी हिस्सा रहे।
3. विक्रम मिस्री ने विदेश मंत्रालय में, प्रधानमंत्री कार्यालय में और यूरोप, अफ्रीका, एशिया और उत्तरी अमेरिका में कई भारतीय मिशनों में सेवा की है।
4. वह 2012 से 2014 तक पूर्व प्रधान मंत्री मनमोहन सिंह के निजी सचिव थे और 2014 में नरेंद्र मोदी के पदभार संभालने के बाद इस पद पर बने रहे। विक्रम मिश्री ने मई से जुलाई 2014 तक पीएम मोदी के निजी सचिव के रूप में कार्य किया। 1997 में वह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल के भी निजी सचिव रह चुके हैं।
5. श्रीनगर में जन्मे विक्रम मिस्री ने दिल्ली के हिंदू कॉलेज से ग्रैजुएट होने से पहले सिंधिया स्कूल में पढ़ाई की। उनके पास एमबीए की डिग्री भी है। सिविल सेवा में आने से पहले, उन्होंने तीन साल तक विज्ञापन और ऐड फिल्म मेकिंग में काम किया था।
यहां भी पढ़ें : पंजाब विधानसभा चुनाव:क्या चलेगा ‘मोदी मैजिक’ या दूसरी पार्टी मारेगी बाज़ी?

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!