
Ajmer 92 Trailer OUT साल की चर्चित फिल्म अजमेर 92 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। काफी समय से फिल्म सुर्खियों में है। इस पर काफी विवाद भी हुआ। खैर मूवी का ट्रेलर आउट कर दिया गया है। ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है। फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये मूवी साल 1992 में अजमेर स्कैंडल पर आधारित है।
‘अजमेर 92‘ के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि अखबर के फ्रंट पेज पर लड़कियों के साथ हो रहे स्कैंडल की खबर ने पूरे शहर को हिला दिया। शुरुआत में लोगों ने लड़कियों को ही गलत ठहराया। कई लड़कियों ने हार मानकर खुदकुशी तक कर लिया। पुलिस से लेकर नेता तक ने इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन जब मामला बढ़ा तो आरोपियों को धर-दबोचा गया।
कुछ की फैमिली ने लड़की पर चुप रहने का दबाव बनाया तो कुछ समाज का सोचकर मौत को गले लगा बैठीं। ट्रेलर में लड़की बता रही है कि इन सबकी न्यूड फोटो किसी ने अपने फायदे के लिए पूरे शहर में बांट दी थी और जिसके हाथ भी वो फोटो लगती, सब उनको ब्लैकमेल करते और उनके साथ दुष्कर्म करते थे। सच्ची घटना पर आधारित ‘अजमेर 92‘ इसी साल 21 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण उमेश कुमार तिवारी ने किया है, जबकि निर्देशन पुष्पेन्द्र सिंह ने किया है। उन्होंने ही फिल्म की कहानी भी लिखी है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!