
मनोज कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी
भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता, निर्देशक और निर्माता मनोज कुमार का निधन एक बड़ी क्षति है। उन्होंने अपने कैरियर में कई यादगार फिल्में दीं, जिनमें “उपकार”, “पूरब और पश्चिम”, “शोर” और “क्रांति” शामिल हैं। मनोज कुमार ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों पर एक अमिट छाप छोड़ी। उन्होंने अपनी फिल्मों में देशभक्ति और सामाजिक मुद्दों को उठाया, जो आज भी प्रासंगिक हैं।
मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने ANI को बताया, की उन्हें लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां थीं, लेकिन उन्हें आखिरी समय में ज्यादा परेशानी नहीं हुई, शांतिपूर्वक उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वे काफी समय से लिवर सिरोसिस बीमारी से जूझ रहे थे। उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें बीते 21 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया था
मनोज कुमार को 7 फिल्म फेयर पुरस्कार नवाज़ा गया था। पहला फिल्म फेयर 1968 में फिल्म उपकार के लिए मिला था। उपकार ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट स्टोरी और बेस्ट डायलॉग के लिए चार फिल्म फेयर जीते। 1992 में उन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया गया। 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गया।
उनके निधन से भारतीय सिनेमा जगत में एक शून्य पैदा हो गया है। उनकी यादें हमेशा हमारे दिलों में रहेंगी। हम उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!