
दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक 2023 का आयोजन चल रहा है। इस इवेंट में बीती रात आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान ने रैंप वॉक किया। दोनों फैशन डिजाइनर शांतनु और निखिल के लिए शोस्टॉपर बने। इवेंट से सारा और आदित्य की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं, जिसमे दोनों एक- दूसरे का हाथ थामे हुए रैंप पर चलते हुए दिखाई दिए।
वीडियो में सारा और आदित्य एथनिक लुक में काफी शानदार लग रहे हैं। दोनों ने पीच और सिल्वर आउटफिट में ट्विनिंग की है। इवेंट के लिए सारा ने पीच और सिल्वर लंहगा के साथ मैचिंग ब्लाउज और केप पहना था। जबकि आदित्य शेरवानी और पैंट में नजर आए। उन्होंने इसे काफी अच्छे से कैरी किया था। सोशल मीडिया पर सारा और आदित्य की जोड़ी को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये एक साथ बहुत अच्छे लग रहे हैं’। दूसरे ने लिखा, ‘क्या खूबसूरत जोड़ी है’। तीसरे ने लिखा, ‘हे भगवान यह जोड़ी बहुत हॉट है’।
वहीं सोशल मीडिया पर कई लोग अनन्या पांडे को याद करने लगे। उनका कहना है कि वह एक बार आदित्य और अनन्या को रैंप पर देखना चाहते हैं। आदित्य रॉय कपूर और सारा अली खान जल्द ही अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में साथ नजर आएंगे। यह फिल्म अगले साल मार्च 2024 में रिलीज होने वाली है। फिल्म में आदित्य, सारा के अलावा अनुपम खेर, नीना गुप्ता, पंकज त्रिपाठी, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख जैसे सितारे भी नजर आएंगे।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!