
पर्यटन विभाग झारखंड की लुप्तप्राय जनजातियों पर डॉक्यूमेंट्री बनाएगा। इसके लिए विभाग की ओर से फिल्मकारों के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पर्यटन विभाग की तैयारी झारखंड के लुप्तप्राय जनजातियों के संरक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों का इन जनजातियों के जीवन पर पड़ रहे असर और सुधार का अध्ययन करना है।
पूर्वी सिंहभूम में सबर व बिरहोर जनजाति के लोग रहते हैं। इनकी जनसंख्या के घटने से इन्हें सरकार ने लुप्तप्राय की श्रेणी में रखा है। जिले के जमशेदपुर से लेकर पोटका, घाटशिला व डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में इन जनजातियों की आबादी अब भी सुदूर जंगल इलाकों में बसर करती है। इनमें अधिकतर अब भी पारंपरिक तौर-तरीकों के साथ रहते हैं। डॉक्यूमेंट्री में उनकी इसी जीवनशैली और राज्य सरकार द्वारा उनकी पारंपारिक जीवनशैली को बचाए रखते हुए उनके संरक्षण की दिशा में हो रहे प्रयासों को दर्शाया जाएगा। पर्यटन विभाग के सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की ओर से बाकायदा इसके लिए निविदा निकाल कर फिल्मकारों को डॉक्यूमेंट्री बनाने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!