
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेज़ी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक दिव्यांग को कंबल मिलते ही जादुई ताकत मिल गई और अचानकर से खड़ा होकर चलने लगा। इस वीडियो पर कई रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। यूज़र्स इसे शेयर भी कर रहे हैं।
कंबल मिलते ही दिव्यांग खुश
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दिव्यांग व्हील चेयर पर बैठा हुआ है। उस शख्स को कंबल मिलते ही वो खुश हो जाता है। कंबल मिलने के बाद दिव्यांग शख्स कंबल देने वालों को धन्यवाद कहता है। उसके बाद वो व्हीलचेयर से खड़ा होकर चलने लगता है। ये देखकर सोशल मीडिया पर लोग सवाल करने लगते हैं।
IPS दीपांशु ने शेयर की ये पोस्ट
इस वीडियो को आईपीएस अधिकारी दिपांशु काबरा ने शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक कैप्शन भी शेयर किया गया है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है- जादुई कंबल! पाते ही व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति चल पड़ा…
जादुई कंबल! पाते ही व्हीलचेयर पर बैठा व्यक्ति चल पड़ा… pic.twitter.com/fWRjQtiFPi
— Dipanshu Kabra (@ipskabra) January 6, 2022
एक लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके
इस वीडियो को अब तक 1 लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। वहीं हज़ारों लोगों ने इस वीडियो पर कमेंट्स किए हैं।एक यूज़र ने कहा है- लोग कंबल पाने के लिए क्या-क्या करते हैं। गरीबों का हक मारा जा रहा है।वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- वाकई में सोचने वाली बात है।
यहां भी पढ़ें : NEW DELHI : 11 मिनट में दिल्ली एयरपोर्ट से एम्स पहुंच गया ‘ज़िंदा दिल’

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!