
मुंबई : मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान द्वारा विले पार्ले स्थित दीनानाथ मंगेशकर नाट्यगृह में प्रतिष्ठित दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार और ट्रस्ट के अन्य पुरस्कारों के साथ संगीत, नाटक, कला और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित किया गया।
इस समारोह आकर्षण के केन्द्र रहे अभिनेता नाना पाटेकर को एक विशेष पुरस्कार से गौरान्वित किया गया। इस वर्ष, संगीत और कला के लिए मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार (जीवन गौरव पुरस्कार) संगीतकार प्यारेलाल शर्मा (लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल) को भारतीय संगीत और सिने उद्योग के लिए उनकी समर्पित सेवा के लिए प्रदान किया गया, जबकि अनुभवी गायिया व गीतकार उषा मंगेशकर को उनके योगदान के लिए दीनानाथ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दीनानाथ विशेष पुरस्कार संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए अनुभवी गायिका संगीतकार मीना मंगेशकर खादीकर को दिया गया और सिनेमा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए प्रेम चोपड़ा को किया गया।
नाना पाटेकर को थिएटर और सिनेमा के लिए उनकी जीवन भर की सेवा के लिए एक योग्य दीनानाथ विशेष पुरस्कार मिला, जबकि सांसद, राज्यसभा और सामना के संपादक संजय राउत को संपादकीय के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवा के लिए सम्मानित किया गया। माला सिन्हा को सिनेमा के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट अदाकारी और निष्ठा सेवा के लिए सम्मानित किया गया। साहित्य के लिए वाग्विलासिनी पुरस्कार संतोष आनंद को दिया गया, जबकि कवयित्री नीरजा को कविता और साहित्य में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। डॉ.प्रतीत समदानी, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ.जनार्दन निंबोलकर, डॉ. अश्विन मेहता, डॉ. निशित शाह और डॉ.समीर जोग को चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!