
बॉलीवुड के दिवगंत अभिनेता सुशांत सिंह न केवल एक अछे एक्टर थे बल्कि साइंस में भी रुचि रखने वाले इंसान थे |सुशांत को स्पेस से जुड़ी काफी जानकारी थी | उन्हें अंतरिक्ष से प्यार और उससे जुड़ी जानकारियां हासिल करना काफी पसंद था |उन्भीहोंने चाँद पे ज़मीन भी खरीद रखी है| ऐसे में अब उनके फैंस काफी खुश होने वाले हैं क्योंकि अमेरिकन लूनर सोसाइटी (Lunar Society) ने सुशांत के जन्मदिन 21 जनवरी को उनके अंतरिक्ष प्यार को देखते हुए ‘सुशांत मून डे’ के रूप में मनाने का फैसला लिया है|
‘सुशांत मून डे’ मनाकर अमेरिका करेगा सम्मानित
एक्टर को स्पेस मेकफी इंटरेस्सेट था | उनके पास एक दूरबीन भी थी जिससे वो स्पेस और चाँद को देखा करते थे | वो अक्सर अंतरिक्ष की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे|चाँद पे ज़मीन लेने वाले वो इकलौते स्टार थे| आज बेशक वो सबके बीच में नहीं है लेकिन उनका सम्मान आज भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहा है|
ये भी पढ़ें : Gmail पर कैसे अनसेंड करें ईमेल, इस तरीके से होगा मेसेज अनसेंड, जानें
स्पेस की फिल्म करने वाले थे सुशांत
आपको बता दूं कि सुशांत सिंह राजपूत फिल्म ‘चंदा मामा दूर के’ में लीड रोल प्ले करने वाले थे| उनकी ये फिल्म अंतरिक्ष पर बेस्ड थी| इस प्रोजेक्ट के लिए वो अमेरिका भी गए थे| इस फिल्म को लेकर वो काफी उत्साहित भी थे|
सुशांत की मौत का कारण एक पहेली
14 जून, 2020 को सुशांत सिंह राजपूत फांसी के फंदे पर लटके मिले थे| इससे देश भर में सनसनी मच गयी थी | उनके इस कदम ने उनके फैंस और परिवार को हिला कर रख दिया | उनकी मौत लोगों के लिए आज भी एक पहेली है|इस मामले में कई लोग घेरे में आए थे | कई गिरफ्तारी भी हुईं लेकिन अब तक उनकी मौत की वजह क्या रही स्पष्ट नहीं हो पाया | इसे लेकर अब भी सीबीआई जांच चल रही है|
ये भी पढ़ें : आखिर क्यूँ लियोनार्डो डिकैप्रियो को 37 करोड़ में बेचाना पड़ा अपना लग्जरी बंगलो ? इस हॉलीवुड सिंगर के नाम हो गया घर

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!