
कोडरमा की जनता का विश्वास और भरोसा इस बार इण्डिया के साथ है
लोकसभा के लिए आज हुए पांचवें चरण के चुनाव में मतदान के रुझान से साफ है कि इस बार कोडरमा से इण्डिया गठबन्धन की जीत पक्की है। लोकसभा चुनाव में मतदाताओं को बाहुबल और पैसे के बल पर प्रभावित करने की कोशिश के बावजूद इण्डिया के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह की जीत होगी।। यह दावा बरकट्ठा और दूसरे कई विधानसभा के बूथों का जायजा लेने के बाद बरकट्ठा के पूर्व विधायक और भाकपा माले के विधानसभा प्रभारी भुवनेश्वर केवट ने किया है।
पार्टी नेता ने आगे कहा कि इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी विनोद कुमार सिंह की बेदाग छवि और मजबूत राजनीतिक हस्तक्षेप और लोकप्रियता के कारण भाजपा प्रत्याशी से ज्यादा भारी पड़ रहे हैं। कोडरमा की जनता का विश्वास और भरोसा इस बार इण्डिया के साथ है। शांतिपूर्ण मतदान सफल कराने के लिए सभी मतदाता और चुनाव कार्य में लगे कर्मियों और अधिकारियों के प्रति नेताओं ने आभार व्यक्त किया है। इस बार बदलाव तय है।
Seraikella : रांची लोकसभा अंतर्गत ईचागढ़ विधान सभा क्षेत्र के लिए होम वोटिंग की प्रक्रिया शुरू

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!