
जुनवनी ग्राम पंचायत में उप मुखिया का निर्वाचन, सुजन मान्ना बने नए उप मुखिया
धालभूमगढ प्रखंड अंतर्गत जुनवनी ग्राम पंचायत में आज, 18 जून को उप मुखिया का निर्वाचन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अध्यक्ष -सह-निर्वाची पदाधिकारी (उप मुखिया)-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी नव निर्वाचित मुखिया एवं वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया. तत्पश्चात उप मुखिया के चुनाव हेतु नामांकन लिया गया, जिसमें कुल दो लोगों सुजन मान्ना तथा अलका मुण्डा ने नामांकन किया। आज के इस उप मुखिया चुनाव में सुजन मान्ना को 09 मत एवं अलका मुण्डा को 03 मत प्राप्त हुए। इस तरह उप मुखिया के रूप में सुजन मान्ना निर्वाचित हुए। उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
Galwan Veer – The Fighter Ganesh Hansda ( ofiicial Trailer explain in Hindi )Mashal News
डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ ग्राम पंचायत के उप मुखिया बने निर्मल होनहागा
उधर डुमरिया प्रखंड अंतर्गत केंदुआ ग्राम पंचायत में भी आज उप मुखिया का निर्वाचन संपन्न हुआ। सर्वप्रथम अध्यक्ष -सह-निर्वाची पदाधिकारी(उप मुखिया)-सह- प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण करवाया गया, तत्पश्चात उप मुखिया के चुनाव हेतु नामांकन लिया गया, जिसमें कुल दो लोगों निर्मल होनहागा तथा निरेंद्र सरदार ने नामांकन किया। निर्मल होनहागा को 07 मत एवं नीरेंद्र सरदार को 04 मत प्राप्त हुए। इस तरह निर्मल होनहागा उप मुखिया के रूप में निर्वाचित हुए। उन्हें शपथ दिलाई गई।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!