
चाईबासा : भाजपा जिला कार्यालय में संगठन चुनाव को लेकर विशेष बैठक का हुआ आयोजनों
भारतीय जनता पार्टी, जिला कार्यालय बासाटोन्टो में मंगलवार को संगठन चुनाव को लेकर एक विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे, संगठन चुनाव प्रभारी अशोक शर्मा ने किया। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पुर्व सांसद गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, और पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक षाड़ंगी ने संगठन चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए उपस्थित रहे।बैठक को संबोधित करते हुए अशोक शर्मा ने कहा कि संगठन चुनाव पार्टी को मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि अब तक बनाए गए मंडल स्तर के बूथ समितियों की सूची जल्द से जल्द जिला कार्यालय में जमा करें। साथ ही, मंडल अध्यक्ष पद के लिए तीन-तीन नामों के प्रस्ताव (प्रपत्र-5) भरकर बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। श्री शर्मा ने कहा कि संगठन महापर्व सदस्यता अभियान के तहत प्राप्त प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रसीद भी अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय में जमा कराई जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि संगठन की मजबूती के लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मिलकर काम करें। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंडल चुनाव प्रभारी, मंडल अध्यक्ष एवं मंडल चुनाव सहयोगी की उपस्थिति अनिवार्य होगी, ताकि संगठन चुनाव की प्रक्रिया को सुचारू रूप से पूरा किया जा सके। इसके अलावा, बैठक में जिले में निवास करने वाले भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, पूर्व जिला अध्यक्ष, पूर्व प्रत्याशी, मोर्चा प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं जिला परिषद सदस्य से विशेष सहयोग की अपेक्षा की गई। इस अवसर पर पूर्व सांसद गीता कोड़ा एवं पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने भी संगठन चुनाव की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट रहकर कार्य करना आवश्यक है। उन्होंने सभी से अपील की कि भाजपा के संगठन चुनाव में अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ करें। बैठक में जिला महामंत्री प्रताप कटिहार महतो, गोविंद पाठक, अनूप सुल्तानिया, रंजन प्रसाद, अनंत सयनम, मुकेश सिंह, आलोक रंजन सिंह, प्रेम प्रधान, वसंत प्रधान, अमरेश प्रधान, जय किशन विरूली, पवन शर्मा, मंगल सिंह गोपाल गंजु के साथ कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!