
जमशेदपुर : कोपाली स्थित अल कबीर पॉलिटेनिक कॉलेज के प्राचार्य वारिस सरवर इमाम को झारखंड प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय के कुलसचिव ने चिट्ठी लिख कर अपनी योग्यता पुनः साबित करने को कहा है। प्राचार्य को अपने योग्यता से संबंधित सभी दस्तावेजों सहित प्रतिवेदन समर्पित करने का निदेश दिया गया था, जिसके बाद प्राचार्य ने संबंधित दस्तावेज और प्रतिविदेन जमा किए थे।
अब चिट्ठी में कहा गया है की उनके द्वारा समर्पित प्रतिवेदन में प्राचार्य पद की योग्यता स्पष्ट नहीं हो पा रही है। AICTE के द्वारा शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में निर्गत Deficiency Report के eligible as per AICTE Norms में NO अंकित किया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय के द्वारा गठित निरीक्षण समिति के प्रतिवेदन में भी AICTE Norms के अनुरूप प्राचार्य नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है।
अल कबीर पॉलीटेक्निक के प्राचार्य वारिस सरवर इमाम को अपने प्राचार्य पद की योग्यता साबित करने हेतु कुलपति कार्यालय में सभी साक्ष्य एवं दस्तावेज गुरुवार दोपहर 3 बजे प्रस्तुत करने को कहा गया था।अल कबीर पॉलीटेक्निक के छात्रों द्वारा पहले से कॉशन मनी को लेकर विवाद चल रहा है, छात्र छात्राओं की माने तो उनका 3 हजार रुपए कॉशन मनी कॉलेज द्वारा वापस नहीं किया जा रहा है, इसकी कुल रकम लाखो में बताई जा रही है।
कॉलेज प्राचार्य और प्रबंधन छात्रों को कॉलेज में पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद भी कॉलेज का चक्कर लगवा रहे है जिससे कई बार कॉलेज में विवाद की स्थित पैदा हो चुकी है। कॉलेज द्वारा कॉशन मनी की राशि को जबरन दूसरे मद में शामिल कर काट लिया जा रहा है, जिसका छात्र विरोध कर रहे है।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!