
सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों के साथ की बैठक, कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में कल 23 फरवरी को तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत आयोजित होने वाले सम्मेलन समारोह कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु की जा रही तैयारियों का जायजा लेने आज प्रोजेक्ट डायरेक्टर, महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा छवि रंजन एवं ज्वाइंट सेक्रेट्री अर्चना मेहता सरायकेला-खरसवां जिले पहुँचे। इस दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी के साथ परिसदन सभागार में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम हेतु किए जा रहे तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। तत्पश्चात कार्य मुख्य समारोह स्थल बिरसा मुंडा स्टेडियम का निरीक्षण किया।
आज संध्या तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश
निरीक्षण क्रम में कार्यक्रम स्थल पर की गई तैयारियों का जायजा लेते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को 22 फरवरी संध्या तक सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किशोरियों के आगमन एवं निर्धारित समयावधि में हो सुनिश्चित करें। इसके साथ ही अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कार्यक्रम में सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम जिले की किशोरिया उपस्थित रहेंगी
इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि उपायुक्त की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम की तैयारी लगभग पूर्ण की ओर है। आशा है कि शांतिपूर्ण वातावरण में अच्छे संदेश के साथ कार्यक्रम संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में तेजस्विनी परियोजना अंतर्गत संचालित योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं अन्य संचालित गतिविधियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। कार्यक्रम में सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम जिले की किशोरिया उपस्थित रहेंगी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंत्री जोबा मांझी, महिला एवं बाल विकास सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखंड सरकार एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित होंगी।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!