
AIDSO की झारखंड राज्य कमिटी के बैनर पर सीएम ऑफिस के समक्ष प्रदर्शन
ऑल इण्डिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंटस ऑर्गनाइजेशन (AIDSO) झारखंड राज्य कमिटी के नेतृत्व में झारखंड के विभिन्न जिलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने आज 6 मई को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व AIDSO झारखंड राज्य कमेटी कर रहे थे। प्रदर्शन में मुख्य वक्ता के रूप में AIDSO के केंद्रीय परिषद कोषाध्यक्ष शमशुल आलम शामिल हुए।
प्रदर्शन में शामिल स्टूडेंट्स एक जुलूस के रूप में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम से राजभवन तक गए, जिसमें विभिन्न जिलों से आए छात्र 9 सालो में अब तक JTET परीक्षा का आयोजन क्यों नहीं, 8900 TGT/PGT के सरेंडर पदों को पुनः बहाल करें, सभी यूनिवर्सिटी में कुलपति की नियुक्ति जल्द हो, गैर शैक्षणिक पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करे,,बिरसा मुंडा के सपनों का झारखंड कब बनेगा, निजी शिक्षण संस्थानों के मनमानी पर रोक लगाएं,,जैसे नारे लगाए जा रखे थे। AIDSO प्रदेश अध्यक्ष समर महतो ने कहा कि झारखंड राज्य जिसकी स्थापना 15 नवंबर 2000 को बिरसा मुंडा के जन्म दिवस के अवसर पर किया गया।
राज्य में जहां कुल खनिज संसाधनों का 40% उपलब्ध हैं, वहां..
झारखंड राज्य की स्थापना के साथ लाखों लोगों का यह सपना था कि झारखंड राज्य चौमुखी विकास करेगा ।सामाजिक,आर्थिक ,राजनीतिक क्षेत्र में झारखंड की अपनी एक अलग पहचान होगी, परंतु आज झारखंड राज्य की स्थापना के 24 वर्ष के समाप्ति के बाद भी कई कमियां और खामियां स्पष्ट रूप से देखने को मिलती हैं। AIDSO प्रदेश सचिव सोहन महतो ने कहा कि राज्य में जहां कुल खनिज संसाधनों का 40% उपलब्ध हैं, वहां के जनजीवन की स्थिति काफी बदहाल है। खासकर शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड की स्थिति भारत में निचले राज्यों की श्रेणी में आता है। शिक्षा जो झारखंड के स्थिति को पूरी तरह से बदलने की क्षमता को रखता था।
आज झारखंड में शिक्षा की स्थिति बदहाल है
आज झारखंड में शिक्षा की स्थिति बदहाल है। प्राथमिक स्तर की शिक्षा व्यवस्था से लेकर उच्चतर स्तर की शिक्षा व्यवस्था में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षकों की कमी ,आधारभूत संरचना जैसे अनेकों कमियां है। आए दिन झारखंड की राजधानी में छात्र-छात्राएं व युवा विभिन्न मांगों को लेकर के आंदोलनरत रहे हैं। सरकार से मांग करते हैं कि अभिलंब सारे विषयों को गंभीरता से लेते हुए इन्हें जल्द पूरा करें अनथा आने वाले दिनों में छात्र उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। जिसकी जवाब देगी इस सरकार की होगी। AIDSO केंद्रीय परिषद कोषाध्यक्ष समसुल आलम ने कहा कि झारखंड में जिस तरह से नई शिक्षा नीति को लागू किया जा रहा ,वो आने वाले समय में न केवल शिक्षा के स्तर गुणवत्ता को खराब करेगा बल्कि ये छात्र और शिक्षको के लिए भी घातक साबित होगा।
इस रैली को विभिन्न जिलों से आए हुए छात्र प्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया।
प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष अमर महतो उपाध्यक्ष रिंकी बांसियार सचिव सोहन महतो कोषाध्यक्ष युधिष्ठिर कुमार रांची जिला सचिव खुशबू कुमारी राज्य सचिव मंडली सदस्य प्रदीप कुमार यादव,शुभम कुमार झा,अमन सिंह सविता सोरेन, कार्तिक गोप,झरना महतो, बबीता सोरेन, पायल रानी मंडल, अपूर्व महतो सहित विभिन्न जिलों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुईं।
मांगें
1. वर्ष 2016 के बाद से झारखंड शिक्षण पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन नही हुआ है।JTET परीक्षा का आयोजन अविलंब हो।
2. सभी विश्विद्यालय में कुलपति ,प्रति कुलपति, वित्त अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
3. TGT/PGT के 8900 से अधिक सरेंडर किए गए पदों को पुनः बहाल किया जाए तथा शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू किया जाए
4. यूनिवर्सिटी/कॉलेज के गैर शैक्षणिक पदों पर जल्द नियुक्ति हो।
5. छात्र संघ चुनाव की आयोजन कराया जाए।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!