
राजनगर के इंटरमीडिएट सेकंड टॉपर शिवली मंडल को किया गया सम्मानित।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल रांची के इंटरमीडिएट परीक्षा 2024-25 बैच के शिवली मंडल राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय राजनगर से राजनगर प्रखंड के लिए विज्ञान संकाय से 85% अंक के साथ द्वितीय सर्वोच्च स्थान लाकर प्रखंड का मान बढ़ाया है। आज शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर महेशकुदर भुइयाँनाचना में विद्यालय के प्रचार्य माणिक लाल महतो के द्वारा प्रार्थना सभा में आयोजित एक सादे समारोह में अच्छा प्रदर्शन करने वाले प्राक्तन छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के लिए सभा का आयोजन किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में रविकांत भकत, अधिकार मित्र जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सरायकेला खरसावां के कर कमल से विद्यालय के प्राक्तन छात्रा शिउली मंडल को सम्मानित किया गया। विदित हो की शिवली मंडल इसी विद्यालय से सत्र 2022-23 में 91% अंक लाकर प्रखंड के सेकंड टॉपर हुई थी। शिउली मंडल के अच्छे प्रदर्शन से उनके पिता अरूपानन्द मंडल, माता टुलटूल मंडल के साथ विद्यालय परिवार गौरवान्वित है। समारोह में प्राचार्य माणिक लाल महतो, विद्यासागर पाणिग्राही, पावन बास्के, बिमला महतो, पूर्णिमा महतो तथा अन्य शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

नुनु राम महतो विगत 20 वर्षों से गोप बन्धु उच्च विद्यालय हामन्दा शिक्षक, प्रधानध्यापक एवं समाजसेवी के रूप में कार्य कर चुके हैं। 3 वर्षों से प्रेस रिपोर्टर के रूप में भी कार्यरत हैं और उसके साथ ही एक साल से मशाल न्यूज के लिए काम कर रहे हैं।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!