
2023 की मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय स्तर पर उच्चतम अंक अर्जित करने वाले को मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र
15 फरवरी – पोटका प्रखंड अंतर्गत पल्ली मंगल उच्च विद्यालय शान्तिपूर कैरासाई में छात्र-छात्राओं के द्वारा वार्षिक उत्सव के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन जयदेव मंडल ने किया। स्वागत भाषण विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य विवेकानंद साव ने किया। छात्र-छात्राओं के द्वारा सभी अतिथियों को पुष्प दे कर स्वागत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन दिपिका सिट व अंजलि पात्रो ने संयुक्त रूप से किया।
मौके पर विद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में चयनित छात्र-छात्राओं अर्जुन भगत , नातिन भगत ,स्रुति मुण्डा,साकरो हांसदा , प्रियंका मंडल,शष्टी मार्डी,आशु किस्कू आदि को अतिथियों के द्वारा उपहार दे कर सम्मानित किया गया । साथ ही साथ 2023 की मैट्रिक परीक्षा में विद्यालय स्तर पर उच्चतम अंक अर्जित करने वाले टिटुन मंडल व पार्वती बास्के को आशुतोष मंडल व जगत मंडल द्वारा मोमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में सेवा निवृत्त शिक्षक जयहरी सिंह मुंडा ने उपस्थित अविभावकों एवं छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा बहुत संघर्ष के बाद आज विद्यालय इस मुकाम तक पहुंचा। इसी विद्यालय से सेवानिवृत्ति शिक्षक जगत मंडल ने विद्यालय के स्थापना से लेकर आज तक कि करुण कथा सुनाते हुए भाव विभोर हो गए।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अतिथि के रूप में सेवा निवृत्त शिक्षक आशुतोष मंडल,जगत मंडल, जयहरी सिंह मुंडा, रंजीत सरदार, ग्राम प्रधान शशांक मंडल , सामाजिक कार्यकर्ता उज्जवल कुमार मंडल उपस्थित थे । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के छात्र-छात्राओं के अलावे विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं व कार्यालय प्रमुखों कि मुख्य भूमिका रही।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!