
लाखों की किताबें, कंप्यूटर आदि सामग्री बंद पड़े हुए हैं
पटमदा प्रखण्ड के बिड़रा ग्राम सभा के तहत 14 फरवरी, शुक्रवार को बिड़रा पंचायत अंतर्गत माचा मध्य विद्यालय मैदान में आयोजित बैठक के दौरान सभा का सभापतित्व ग्राम प्रधान विकास चंद्र महतो ने किया। इसमें जिला परिषद मद से बिड़रा ग्राम विकास भवन में पुस्तकालय के नाम पर लाखों की किताबें, कंप्यूटर आदि सामग्री बंद पड़े हुए हैं. उसको पुनः संचालन करने का फैसला लिया गया पुस्तकालय संचालन कमिटी का गठन किया गया। पर्यवेक्षक के रूप में जिला परिषद सदस्य खगेन चंद्र महतो, समाजसेवी विश्वनाथ महतो, मुखिया प्रतिनिधि खान्दु सिंह सरदार, उपमुखिया गोपाल गोराई, पंचायत समिति निर्मल रजक उपस्थित था।
सर्वसम्मति से चुने गए पदाधिकारियों में अध्यक्ष के पद पर विजय महतो, सचिव विप्लव महतो, कोषाध्यक्ष उत्तम रजक, सहसचिव राजू रुहिदास, सहकोषाध्यक्ष सूरज महतो, सदस्य के रूप में राजकुमार कैवर्त आदि को चुना गया।
मौके पर बिड़रा पंचायत के ग्रामीण आदित्य महली, नलिनी महली, उमेश चंद्र महतो, मुकेश महतो, भजहरि कालिंदी, अर्जुन रुहिदास, विधान चंद्र महतो, गुरूचरण महतो, निताई महली, प्राणकृष्ण रुहिदास आदि उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!