
संगठन के सदस्य शुभम कुमार झा ने कहा कि देश और समाज के बेहतरी के लिए व्यक्ति का संघर्ष महत्वपूर्ण है, डिग्री नहीं
नेताजी सुभाष चंद्र बोस 125वीं जयंती समारोह समिति की ओर से आज 5 फरवरी को मानगो गुरु नानक स्कूल में जमशेदपुर स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर के विभिन्न स्कूल से लगभग 300 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। संगठन के सदस्य शुभम कुमार झा ने कहा कि देश और समाज के बेहतरी के लिए व्यक्ति का संघर्ष महत्वपूर्ण है, डिग्री नहीं। वर्तमान समाज में देश का हर एक तबका चाहे वह छात्र, नौजवान, महिला, पुरुष को किसी ना किसी समस्या से ग्रसित हैं। उन्हें अपने हक और अधिकारों के लिए आंदोलन करने और सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। तब नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने संघर्ष का सही रास्ता बताया। नेता जी के विचार आज बहुत ही प्रासंगिक है।
Galwan Veer – The Fighter Ganesh Hansda Movie Review | Mashal News
कार्यक्रम में सोनीसेन गुप्ता, सविता सोरेन, झरना महतो, मुस्कान,निधि, शिल्पा, अमित, नीरज बिभा, सत्या सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!