
ज़रूरत कि चीजों की आपूर्ति के लिए ही बाज़ार अस्तित्व में आया-डॉ. अशोक कुमार झा
लाल बहादुर शास्त्री मेमोरियल कॉलेज के स्नातक डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स की ओर से माइनर पेपर विभागीय व्याख्यान का चार वर्षीय स्नातक प्रथम वर्ष कार्यक्रम जो कि , एन. ई. पी. 2020 पर आधारित है, का आयोजन किया गया । व्याख्यान का विषय – “मूल्य निर्धारण और बाज़ार संरचना के स्वरूप” थी। व्याख्यान की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार झा ने कहा कि दरअसल जरूरतों और वस्तुओं के बीच की एक जगह का नाम बाज़ार है। वास्तव में जरूरत कि चीजों की आपूर्ति के लिए ही बाज़ार अस्तित्व में आया। वर्तमान समय में बाज़ार की क्या भूमिका हो इस पर भी प्रकाश डाला। आज के समय में दुनिया की कल्पना बाजार के बिना संभव ही नहीं है।
किसी भी वस्तु के मूल्य निर्धारण में समय तत्व का विशेष महत्व-डॉ. ग्लोरिया पूर्ति
मुख्य वक्ता डॉ. ग्लोरिया पूर्ति (डिपार्टमेंट ऑफ कॉमर्स एंड बिजनेस मैनेजमेंट, जमशेदपुर वूमेंस विश्वविद्यालय) ने कहा कि किसी भी वस्तु के मूल्य निर्धारण में समय तत्व का विशेष महत्व होता है। वस्तु का मूल्य हमेशा माँग और पूर्ति की सापेक्षिक शक्तियों के द्वारा निर्धारित होता है। बाजार में माँग और पूर्ति की सापेक्षिक शक्तियों के बीच रस्साकशी होती है। कभी माँग, पूर्ति से ज्यादा हो जाती है तो कभी पूर्ति, माँग से ज्यादा हो जाती है किन्तु इन दोनों शक्तियों को पूर्ण संतुलन बिन्दु तक पहुँचने में समय लगता है। तब तक बाजार में अस्थायी साम्य बना रहता है।
मंच संचालन डॉ. कुमारी रानी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कॉमर्स के विभागाध्यक्ष डॉ. अजेय वर्मा ने किया।
इस मौके पर प्रो. विनोद कुमार, डॉ. अरविंद पंडित, डॉ. शबनम परवीन, प्रो. प्रमिला किस्कू तथा छात्र- छात्राएं उपस्थित थी।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!