
झारखंड में सोरेन सरकार ने स्थानीयता के लिए 1932 के खतियान को आधार बनाने का फैसला ले लिया है। इसके साथ ही ओबीसी को झारखंड में 27 फीसदी आरक्षण देने के फैसले पर भी मुहर लगाई गई। आज हुई कैबिनेट की बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कुल 43 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की। इसमें से 1932 के खतियान को पारित करने का फैसला भी था। ओबीसी वर्ग को 27% ओबीसी आरक्षण दिए जाने का झारखंड सरकार के कैबिनेट में फैसला लिए जाने पर गुरुवार को विभिन्न संगठनों ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के डोरंडा आवास पर जाकर उनका नागरिक अभिनन्दन किया।
राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चलायी जा रही है
झारखंड में रहने वाले किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। सभी को साथ लेकर चलेंगे और नए झारखंड का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो यात्रा चलायी जा रही है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने भोजपुरी में कहा कि जबले बन्ना गुप्ता बा तबले केहू के डेराए के जरूरत नइखे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सबको जोड़कर साथ लेकर चलने पर विश्वास करती है।
हर व्यक्ति, धर्म और सम्प्रदाय के लोगों के सम्मान के लिए कांग्रेस खड़ी है। लोगों ने गुलाल लगाई, पटाखे छोड़े और लड्डू से मुंह मीठा कराया। अभिनन्दन के दौरान लोगों ने मंत्री बन्ना गुप्ता को गुलाल लगाया और लड्डू से मुंह मीठा कराया, जबकि मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी सभी आंगनतुको का मुंह मीठा कराया। इस दौरान कार्यकताओं ने जमकर आतिशबाजी की।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!