
गिरिडीह में रहनेवाला मात्र 20 महीने का अंकुश की याददाश्त देख कर लोग हैरत में पड़ जा रहे हैं। गूगल की तरह सवालों के तुरंत जवाब देता है यह बच्चा…
झारखंड: हमें किसी सवाल का जवाब ढूंढना होता हैं तो तुरंत गूगल का इस्तेमाल करते है। पर झारखंड में एक बच्चा ऐसा है जिसका दिमाग गूगल जैसा ही है। अंकुश को लोग ‘गूगल बॉय’ और ‘छोटा कौटिल्य’ कहकर बुला रहे हैं। अंकुश के पिता एक ट्रक चालक हैं। अंकुश की खासियत यह है कि एक बार उसे जो भी बता दिया जाता है वह मानो उसके दिमाग में छप सा जाता है।
इन दिनों अंकुश की कई वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अंकुश को गुड इंग्लिश नामक पूरी किताब याद है। किताब में बताए गए सभी पक्षियों, पशुओं, फूलों और सब्जियों के अंग्रेजी नाम उसे याद हैं और पूछने पर वह बिना किसी देरी के इनके बारे में बताता है इतना ही नहीं प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक के नाम उसे याद हैं।
अंकुश की माँ निशा भारती घर संभालती हैं। अंकुश का ऐसा तेज दिमाग ईश्वर का दिया उपहार है लेकिन अंकुश की मां और दादी नीलम देवी का भी खासा योगदान है। मां अंकुश की पढ़ाई के लिए किताबें लाती रहती हैं और उसकी पढ़ाई का खास ध्यान रखती है। अंकुश की दादी भी हर समय उसे कुछ न कुछ सिखाती रहती हैं।
Also Read: क्या आपको मालूम है Google आपके बारे में ये सब जानता है, नहीं तो जान लें आप

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!