
बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर किताब एवं कैलेंडर भेंट की
ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन झारखंड राज्य कमिटी का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला और इस वर्ष बिरसा मुंडा की 150 वीं जन्म वार्षिकी और 125 वीं शहादत वार्षिकी के उपलक्ष्य में राज्य कमिटी द्वारा प्रकाशित बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष पर किताब एवं कैलेंडर भेंट की और राज्य के विभिन्न शैक्षणिक समस्याओं पर वार्ता हुई।
1. वर्ष 2016 के बाद से झारखंड शिक्षण पात्रता परीक्षा (JTET) का आयोजन नही हुआ है,,JTET परीक्षा का आयोजन अविलंब हो।
2. सभी विश्विद्यालय में कुलपति ,प्रति कुलपति, वित्त अधिकारी की नियुक्ति की जाए।
3. TGT/PGT के 8900 से अधिक सरेंडर किए गए पदों को पुनः बहाल किया जाए,और शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया जल्द शुरू किया जाए।
4. कोल्हान विश्वविद्यालय के अंतर्गत जेनेरिक और मेथड पेपर की परीक्षा आयोजित की जाए।
5. कोल्हान विश्वविद्यालय में एक साल पहले हुई PHD परीक्षा की रिजल्ट जारी करने।
6. कॉलेज में इंटर की पढ़ाई जारी रखने एवं आंदोलनरत इंटर के शिक्षक और कर्मचारियों की मांग पूरी करने।
7. यूनिवर्सिटी/कॉलेज के गैर शैक्षणिक पदों पर जल्द नियुक्ति हो।
8. छात्र संघ चुनाव की आयोजन कराया जाए।
9.पहली कक्षा से आठवीं कक्षा तक पास फेल प्रथा शुरू करने ।
10.स्नातक और स्नातकोत्तर में नामांकन के लिए CUET की बाध्यता खत्म कर सबका नामांकन सुनिश्चित करने।
11. नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 रद्द की जाए।
राज्यपाल के द्वारा सभी विषयों पर सकारात्मक आश्वासन दिया गया वह विभिन्न विभागों के स्तर पर समस्याओं के समाधान हेतु विषयों को अग्रसारित करने का आश्वासन दिया। साथ ही आगामी 6 मई को राजधानी रांची में मुख्यमंत्री के समक्ष छात्रों का विशाल प्रदर्शन उपरोक्त विषय को लेकर की जाएगी।
प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश सचिव सोहन महतो, प्रदेश उपाध्यक्ष जीवन यादव, प्रदेश सचिव मंडली सदस्य शुभम झा, विशेश्वर महतो, सत्येन मोंहन्ता शामिल थें।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!