
आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रक्षा उपकरणों की उत्पादन की संभावनाएं
जमशेदपुर सिटीजन फोरम द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा में नवयुवकों की भूमिका एवं आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र में रक्षा उपकरणों की उत्पादन की संभावनाएं के विषय पर आयोजित सेमिनार में संजय सेठ राज्य रक्षा मंत्री भारत सरकार उद्घाटनकर्ता और मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे|
सेमिनार में एशिया, इसरो, सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सी आई आई, लघु उद्योग भारती, इंडो अमेरिकन चैंबर ऑफ़ कॉमर्स, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मटेरियल मैनेजमेंट जैसे संस्थानों एवं इच्छुक निवेशकों के साथ-साथ सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर रणविजय सिंह, ब्रिगेडियर वैद्यनाथन एवं कर्नल आरपी सिंह भी उपस्थित थे|
रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भारत सरकार की रक्षा मंत्रालय की उपलब्धियों के साथ-साथ पूरे संकल्प और समर्पण के साथ आदित्यपुर, जमशेदपुर के अतिरिक्त झारखंड में जितने लघु और मध्य इकाइयां आदित्यपुर जमशेदपुर में स्थित है| उन्हें रक्षा उपकरणों के उत्पादन में हर संभव सहायता सहयोग रक्षा मंत्रालय से देने का आश्वासन दिया एवं अनुरोध किया. क्षेत्र के उद्यमी अपने समस्याओं एवं अपने मंत्रालय के अलावा अन्य मंत्रालयों से भी जो कार्य होगा. वे व्यक्तिगत रूप से हर संभव सहयोग और सहायता झारखंड के उद्यमियों को देंगे | इस अवसर पर गणमान्य व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी सरायकेला जिला के अध्यक्ष अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित थे|

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!