
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के गोबरघोरा पेट्रोल पंप के कर्मचारी से लूट का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने छानबीन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। अपराधियों की गैंग से जुड़े होने के बारे में इनके कनेक्शन को पुलिस खंगाल रही है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोबरगोरा इलाके में 2 दिन पहले लूट के प्रयास की घटना को बाइक सवार लोगों के द्वारा अंजाम दिया गया था। ₹200 रुपए का पेट्रोल लेने के बाद आरोपियों ने हथियार दिखा कर कर्मचारी का बैग लूटने का प्रयास किया था और फायरिंग कर यहां से भाग गए थे।
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने मीडिया को बताया कि जांच पड़ताल के दौरान काफी जानकारी मिली थी, जिसके आधार पर लोकनाथ , विक्रम और विपिन को गिरफ्तार किया गया है। यह तीनों दीपिका में रहकर काम करते थे और रहने वाले मूलतः बिहार के हैं। पता चला है कि डरा धमका कर लूटपाट करना इनकी आदत में शुमार है।
पुलिस इस बात का पता कर रही है कि पकड़े गए आरोपी किसी संगठित गिरोह से जुड़े हुए तो नहीं है। आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड ज्ञात करने के लिए बिहार पुलिस से संपर्क किया जा रहा है। अब तक की जांच में यह बात भी सामने आई कि पाली पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेमरा गांव में इन लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ पुलिस की टीम ने अपनी कार्यकुशलता को दिखाया है। इस मामले में पुलिस टीम को स्थानीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!