
टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या मामले में फरार चल रहे शूटर अमन सहित चार अपराधी को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में घटना को अंजाम दिया गया था। जहां तक संभव है रांची पुलिस गुरुवार की देर शाम तक पूरे मामले का खुलासा कर देगी। रांची एसएसपी चंदन सिन्हा के द्वारा बनाई गयी एसआईटी ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले हत्याकांड वाले दिन ही घटना को अंजाम देकर फरार होने के समय एक शूटर रोहित वर्मा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि दूसरा शूटर अमन फरार हो गया था। टेक्निकल सेल की मदद से रांची पुलिस की टीम ने दूसरे शूटर अमन सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि करीब 2 सप्ताह पहले रांची के कांके में अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!