Advertisements

जमशेदपुर: घाघीडीह जेल में बंद कैदी विश्वनाथ सोरेन ने शनिवार को छत से कूद कर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद विश्वनाथ सोरेन को एमजीएम अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल अधीक्षक ने पूरी घटना के जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि विश्वनाथ सोरेन को जेल के कुछ दबंग कैदी प्रताड़ित कर रहे थे।
विश्वनाथ सोरेन ने इसकी शिकायत जेल के अधिकारियों से की थी। लेकिन, फिर भी प्रताड़ना का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा था। बताते हैं कि विश्वनाथ सोरेन फोन से अपने घर बात करना चाहता था। लेकिन दबंग कैदी उसे बात नहीं करने दे रहे थे। इसी वजह से विश्वनाथ सोरेन ने आत्महत्या की है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!