
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में करीब 25 दिन पहले पत्नी की हत्या कर फरार हुआ कांग्रेस नेता आखिरकार पुलिस के हत्थे लग ही गया। उसे उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी पर दस हजार रुपये का इनाम भी रखा था। जानकारी के अनुसार बीती 2 जून को देर रात करीब 2 बजे पत्नी भावना से विवाद होने के बाद ऋषभ भदौरिया ने उस पर तीन गोलियां चलाईं।
जिसमें से एक गोली पत्नी भावना के दाएं गाल से होती हुई सिर में धंस गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय छह साल का मासूम बेटा और आठ साल की मासूम बेटी भी वहीँ मौजूद थे। इस केस के मद्देनजर ऋषभ भदौरिया को अपनी पत्नी पर शक था, पत्नी के मोबाइल को लेकर भी दोनों में विवाद होता रहता था।
हत्या के बाद से ही आरोपी फरार था। एडिशनल एसपी क्राइम राजेश दंडोतिया ने बताया कि इसको पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें काम कर रही थी। पुलिस को इनपुट मिला कि ये मैनपुरी उत्तर प्रदेश के बेवर में छिपा हुआ है, पिन पॉइंट सूचना के आधार पर पुलिस ने जाकर ऋषभ भदौरिया को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़े :-डिस्ट्रिक कोर्ट से भाग निकला दुष्कर्म का आरोपी
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!