
Jamshedpur: परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह में आलू गोदाम के पास झाड़ियों में अज्ञात शव मिला है। शव से बदबू आ रही है। इससे लोगों को लग रहा है कि शव पुराना है। शव को कंबल में लपेटकर वहां फेंका गया है। माना जा रहा है कि व्यक्ति की हत्या कर लाश यहां लाकर डाल दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया चल रही है। अब तक शव की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी हुई है। गौरतलब है कि परसूडीह थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। बुधवार को यहां 6 साल के एक बच्चे को घायल कर फेंक दिया गया था। उसके सर पर गंभीर चोट लगी है। पुलिस अब तक बच्चे के परिजनों का पता नहीं लगा पाई है। ना ही यह पता लगा पाई कि बच्चे को मारपीट कर किसने फेंका। अगर बच्चा दुर्घटना का शिकार हुआ तो किस वाहन से वह दुर्घटना का शिकार हुआ।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!