
बिहार के पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने माओवादी सेंट्रल कमेटी के सदस्य विजय आर्य के कई ठिकानों पर एक साथ छापा मारा है। इसके अलावा NIA ने विजय आर्य की जिला पार्षद बेटी और पेशे से इंजीनियर बेटे के आवास पर भी छापेमारी की है। NIA ने पटना, गया और औरंगाबाद में छापे मारे हैं।जानकारी के अनुसार, NIA ने सुबह ही छापेमारी की थी, जिस वजह से हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई को लेकर अभी कोई कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। माओवादी सेंट्रल कमेटी के मेंबर विजय आर्य फिलहाल पटना के बेउर जेल में बंद हैं।
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बिहार में नक्सली नेता विजय आर्य के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी की है। एनआईए टीम शुक्रवार सुबह पटना, गया, रोहतास और औरंगाबाद जिले के विभिन्न जगहों पर छापेमारी करने पहुंची। औरंगाबाद जिले में नक्सली नेता विजय आर्य की बेटी शोभा देवी के घर छापा मारा गया। इसके अलावा नक्सली अनिल यादव के घर भी एनआईए की टीम ने छापेमारी की है। रोहतास में विजय आर्य के करीबी राजेश गुप्ता के घर पर पूछताछ की गई।
जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद जिले के गोह प्रखंड के उपहारा थाना क्षेत्र के परासी गांव में जिला परिषद सदस्य शोभा देवी के घर पर शुक्रवार सुबह एनआईए की टीम पहुंची। फिलहाल टीम यहां छापेमारी में जुटी हुई है। शोभा के पति श्याम सुंदर यादव ने पहले नक्सलियों से नजदीकियों के आरोपों को खारिज कर दिया था। साथ ही पुलिस को भी ऐसा कोई प्रमाण नहीं मिला था। हालांकि, एक बार फिर से एनआईए की टीम के द्वारा उनके घर पर छापेमारी किए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
यह भी पढ़े :- दाऊद की बुरी नज़र फिर भारत पर, बनाई एक स्पेशल यूनिट !
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!