Advertisements

मानवता को शर्मसार करने वाली घटना पटना से सामने आई है. फुलवारीशरीफ में कूड़े के ढेर नवजात मिली। वह चूहों से घिरी हुई थी। मासूम की तीन अंगुलियों को चूहों ने कुतर दिया। अन्य अंगों को भी कुतर रहे थे। दर्द से मासूम रो रही थी। उसी समय रास्ते से गुजर रही उर्मिला देवी की कानों में रोते हुए नवजात की आवाज सुनाई दी। वह रुकी। चारों तरफ नजर दौड़ाई। तभी उसकी नजर कूड़े में फेकें एक बोरे पर पड़ी। महिला वहां पहुंची।
बोरे को जब खोला तो उसमें नवजात को देख दंग रह गई। उसने बच्ची को देख तुरंत उठाया और अपने कलेजे से लगा लिया। तुरंत बच्ची को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला दानापुर भुसोला गांव की रहने वाली है।कूड़े में नवजात मिलने की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ वहां जुट गई। उसे फेंकने वालों के खिलाफ लोगों में आक्रोश भी था।

Advertisements
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!