
जमशेदपुर से एक बड़ा मामला सामने आया है. आजकल के लोग अपने रिश्तों का भी लिहाज नहीं रखते। जमशेदपुर के कदमा में रविवार को भतीजे ने अपने चाचा पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। वजह यह थी कि चाचा ने अपने दो भतीजे को बेरोजगार कहकर ताना दिया था। घटना कदमा थाना क्षेत्र के भाटिया बस्ती में रविवार को खटाल चलाने वाले चरण सिंह के साथ घटी।
Also read : Jamshedpur :शहर में पुलिस के परिजन भी सुरक्षित नहीं, डीेएसपी के बॉडीगार्ड के भतीजे की हत्या
उनके दो भतीजों प्रिंस और सिमर ने हमला किया है। चरण सिंह के सर और हाथ में चोट लगी है। घटना की जानकारी चरण सिंह ने कदमा थाना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस चरण सिंह को लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंची। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज कराया। चरण सिंह ने पुलिस को बताया कि उसके भतीजे बेरोजगार हैं। कोई काम नहीं करते। वह कितने दिन तक उनको बैठाकर खिलाएगा।
Also read : झारखंड: पंचायत चुनाव के पहले चरण के मतदान कड़ी सुरक्षा में जारी, ड्रोन से रखी जा रही निगरानी
इसीलिए वह उनको आए दिन कहता है कि काम करो। दोनों भतीजे इसी से नाराज थे और इसे लेकर हमला किया। चरण सिंह ने बताया कि वह अपनी 80 वर्षीय वृद्धा मां मंजीत कौर से बात कर रहा था तब ही उसे निशाना साधते हुए हमला कर घायल कर दिया। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!