
महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां छिपा हुआ खजाना ढूंढने के लिए कथित तौर पर 18 साल की लड़की की बलि देने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया, इस घटना में पीड़िता के पिता, तांत्रिक और सात अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यवतमाल पुलिस अधीक्षक दिलीप भुजबल पाटिल ने बताया, मुख्य आरोपी की दो बेटियां हैं। कथित तौर पर उसने अपनी बड़ी बेटी का यौन शोषण भी किया और उसे धमकी भी दी। उन्होंने बताया कि पीड़ित छात्रा पढ़ाई के लिए अपने एक रिश्तेदार के यहां रहती थी और हाल ही में मदनी गांव में अपने घर आई थी।
दफनाने के लिए खोदा था गड्ढापुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले कुछ दिन से अपने घर पर तांत्रिक अनुष्ठान कर रहा था। अपनी बड़ी बेटी को दफानने के लिए उसने घर में ही एक बड़ा गड्ढा भी खोदा था। पीड़िता ने किसी तरह इसकी जानकारी अपने एक दोस्त को दी, जिसके बाद पुलिस की मदद से उसे बचाया जा सका।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!