
Jamshedpur: शहर में बढ़ रहे अवैध धंधे और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ गुरुवार को भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने साकची के एसओसपी ऑफिस के सामने विशाल धरना प्रदर्शन किया। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एसएसपी ऑफिस के सामने जमा हुए। लोग हाथों में बैनर पोस्टर लिए हुए थे। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के एक नेता ने बताया कि बर्मा माइंस थाना क्षेत्र में तेल कटिंग का धंधा चल रहा है। इसके अलावा सभी इलाके में गैस कटिंग का धंधा चल रहा है।
मादक पदार्थों की बिक्री तेज हो गई है। इससे जनता परेशान हो चुकी है। चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरेआम हत्या की जा रही है। हद यह है कि पुलिस पर भी बदमाश भारी पड़ रहे हैं। पुलिसकर्मियों को भी इसकी कीमत जान देकर चुकानी पड़ रही है। केंद्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने बताया कि जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर यह धरना प्रदर्शन किया गया है और एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर अवैध धंधों को बंद कराने और बदमाशों पर लगाम लगाने की मांग की गई है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!