
बिष्टुपुर के धातकीडीह रेडियो मैदान में महिला ने ननद निर्मला कुमारी सिंह पर जानलेवा हमला किया। घटना में निर्मला के चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उसे टीएमएच में भर्ती कराया गया है। निर्मला पर हमला करने वाली मरियम उर्फ ममता टीएमएच गेट के पास उस्तुरा लेकर उससे मिलने वालों को भगा दे रही है। बुधवार की रात को पुलिस ने महिला को पकड़कर थाना ले जाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं गई। समाचार लिखे जाने तक महिला टीएमएच गेट के पास हंगामा कर रही है।
उधर, निर्मला कुमारी के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मेडिकल बस्ती निवासी मरियम उर्फ ममता के खिलाफ जानलेवा हमला करने की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। निर्मला के भाई अजय सिंह ने बताया कि उनके बड़े भाई मंगल सिंह का 17 साल पहले मरियम से प्रेम विवाह हुआ था। उनकी दो बेटी है। पांच साल पहले भाई की मौत के बाद मरियम दोनों बच्चों को छोड़कर दूसरे के साथ भाग गई। महिला थाना को जानकारी देने के बाद उसे परिवार से अलग कर दिया गया। दो दिन पहले वह अचानक घर आकर सभी पर जानलेवा हमला कर रही है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!