
रात को नशे में धुत सुनील ने पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया
गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी सुनील रिखियासन ने पत्नी सविया देवी का दुपट्टे से गला घोंट दिया। सविया देवी की शादी बिहार में हुई थी। पति द्वारा लगातार मारपीट के बाद वह पिछले एक महीने से गोड्डा में रह रही थी। कुछ दिन पहले उसका पति भी बिहार से यहां आ गया। दोनों के बीच विवाद होने लगा। रात को नशे में धुत सुनील ने पत्नी की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
मृतका के परिजनों ने सुबह पुलिस को सूचना दी। पथरगामा थाना प्रभारी मनोहर कुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेजा गया है। सविया के तीन बच्चे हैं, जो अब अनाथ हो गए हैं। मृतका की मां ने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

शशांक शेखर विगत 30 वर्षों से पत्रकारिता, आकाशवाणी व सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं साथ ही लघु/फीचर फिल्मों व वृत्त चित्रों के लिए कथा-लेखन का कार्य भी विगत डेढ़ दशकों से कर रहे हैं. मशाल न्यूज़ में पिछले लगभग ढाई वर्षों से कार्यरत हैं.
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!