
गोरखपुर जिले के झंगहा इलाके में पाकड़पुरा गांव में शुक्रवार रात तिलक समारोह में जा रहे एक युवक को बदमाश ने गोली मार दी । पैर में गोली लगने से युवक घायल हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। घायल युवक विजय के पिता वीरेंद्र ने पुलिस को नामजद तहरीर दी है। तहरीर में उन्होंने गोली मारने का कोई कारण या विवाद नहीं बताया है।
पुलिस को दी गई तहरीर में वीरेंद्र ने लिखा है कि उनका 22 वर्षीय पुत्र विजय कुमार शुक्रवार रात में गांव के ही एक युवक के तिलक समारोह में जा रहा था। वह गांव के बाहर मिडिल स्कूल की पुलिया पर खड़ा था। तभी गांव का ही राहुल उर्फ विराज जो दीनानाथ का पुत्र है, आया और तमंचा निकालकर गोली मार दी। गोली विजय के पैर में लगने से वह दर्द से तड़पने लगा।
घायल विजय के दो भाइयों राजेश और सत्यम ने पुलिस को बताया कि कोई पुराना कहासुनी का मामला था जिसमें आरोपित राहुल ने गोली मार दी है। गोली की सूचना पर तत्काल सीओ चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय और थानेदार झंगहा राजेंद्र मिश्रा मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू कर दी।एसपी नार्थ मनोज अवस्थी और सीओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि युवक के पैर में छर्रा लगा है। उसका इलाज चल रहा है।उसकी हालत खतरे से बाहर है। युवक के पिता ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!