
बिहार : बिहार में एक अजीबोगरीब मछली मिली, जिसे देख वैज्ञानिक भी चौक गए। बिहार के बेतिया के नवलपुर की रोहुआ नदी में अजीबोगरीब मछली मिली है। इस मछली की चार आंखें और हवाई जहाज जैसे पंख हैं। इस मछली का नाम ‘सकर माउथ कैटफिश’ है। देखने में ये मछली काफी अलग थी, जिसके चलते मछुवारा इसे अपने घर ले आया, जिसके बाद गांव में मछली चर्चा का केंद्र बन गई है। वन अधिकारी बताते हैं कि ये मछली भारतीय नदियों के लिए खतरा है। ये मांसाहारी मछली,छोटे जलीय जीवों को खा जाती है।
सकर माउथ कैटफिश मांसाहारी होती है
गंडक से निकली रोहुआ नदी जो धनहा से होकर गुजरती है और हरपुर नदी में आकर समाप्त हो जाती है उसमें स्थानीय मछुआरों को मछली मिल रही है। सकर माउथ कैटफिश मांसाहारी होती, जो छोटे जलीय-जीवों को खा जाती है। जिससे नदी का पर्यावरण तंत्र बिगड़ जाता है। ये मछली अमेरिका की अमेजन नदी में पाई जाती है। लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि ये मछली नदी के इको सिस्टम के लिए खतरनाक होती है।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!