
जमशेदपुर से आज एक मारपीट की घटना सामने आ रही है. जमशेदपुर में आए दिन मारपीट, लुटपात, चोरी और हत्या जैसे कई मामले सामने आने लग गए है. मानगो पोस्ट ऑफिस रोड गौड़ बस्ती में रुपयों के लेन देन को लेकर कांग्रेस व भाजपा समर्थकों में सोमवार सुबह मारपीट हो गई। इससे मानगो थाना क्षेत्र के भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील पांडेय और कांग्रेस मंडल अध्यक्ष ईश्वर सिंह के पक्ष से कई लोगों को चोटें आई हैं।
रुपयों के लेन देन की बात गलत है
उन्होंने व्यक्ति से कहा कि ईश्वर सिंह से रुपए लेने हैं। जैसे ही ईश्वर रुपए दे देगा, वह उसको रुपए वापस कर देंगे। इस दौरान ईश्वर सिंह आया और लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इधर ईश्वर सिंह का कहना है कि रुपयों के लेन देन की बात गलत है। सुशील पांडेय उससे रुपए लेकर लोगों को ब्याज में देता है। जिसका विरोध करने पर उसने हमला किया है।
पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी में इलाज के लिए भेजा है। सुशील पांडेय ने बताया कि ईश्वर सिंह ने किसी काम को लेकर उनसे 17 लाख रुपया लिया था। डेढ़ साल में रुपए वापस किए। अभी 32 हजार बाकी हैं। सुशील पांडेय ने बताया कि सोमवार सुबह एक व्यक्ति उनके घर रुपए लेने आया था। उन्होंने व्यक्ति से कहा कि ईश्वर सिंह से रुपए लेने हैं।

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!