
पटना में गांधी मैदान थाना की पुलिस ने एक ऐसे शातिर को पकड़ा है, जो खुद को बिहार पुलिस का डीएसपी बता रहा था। लेकिन, इसके चाल और हाव-भाव से कुछ और लग रहा था। शक के आधार पर जब पुलिस ने पड़ताल की तो फर्जीवाड़ा सामने आया। पुलिस उसे पकड़ कर थाने ले गई। इसके बाद पूछताछ में पूरी असलियत सामने आई।
गिरफ्तार शातिर का नाम विजय कुमार भारती है। मूल रूप से मधुबनी के आन्धा मठ थाना के तहत जरौली का रहने वाला है। इसके पिता का नाम डॉ. विन्देश्वर मंडल है।बुधवार को विजय कुमार कारगिल चौक पर एक ऑटो वाले से झगड़ा कर रहा था। खुद को डीएसपी बताकर ऑटो ड्राइवर पर धौंस दिखा रहा था। उसे अपना नकली आईकार्ड दिखा रहा था। उसी बीच गांधी मैदान थाना की पुलिस टीम वहां पहुंची।
सब इंस्पेक्टर ने विजय कुमार भारती की जांच की तो उन्हें शक हुआ। फिर उसके आईकार्ड की जांच की। जिस पर DGP या किसी सीनियर पुलिस अधिकारी का सिग्नेचर नहीं मिला। तब सब इंस्पेक्टर का शक और गहरा गया। इसके बाद उसे थाना ले जाकर पूछताछ की। फिर पूरी असलिय सामने आ गया।फिलहाल पुलिस ने इसके पास से नकली मुहर, पुलिस की उलेन वर्दी से लेकर काफी सारा सामान भी बरामद किया है। इसके खिलाफ गांधी मैदान थाना में केस दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़े :- छत्तीसगढ़ : पिता के शराब पिने से परेशान होकर बेटे ने उठाया यह खौफनाक कदम – जानिए !
Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!