
जमशेदपुर से एक बड़ा क्राइम का मामला सामने आया है. बालू का उठाव के कारण विवाद उत्पन्न हुआ. जमशेदपुर के कदमा के बागे बस्ती नदी में सोनू पर जानलेवा हमला किया गया। यह हमला वहां से बालू उठाव को लेकर किया गया। घटना के बाद उसकी हालत बिगड़ने पर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सोनू और होमाय दोनों साथ में ही नदी से बालू उठाने का काम करते हैं। ठेकेदार ने दोनों की मजदूरी होमाय मुर्मू के हाथ में ही दी थी। इसके बाद सोनु ने होमाय से अपनी मजदूरी मांगी थी।
बालू का खरकाई नदी से उठाव चल रहा है
रामजनमनगर का रहने वाले सोनू का कहना है कि उसे अपनी नानी के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए जाना था। दूसरी ओर, बताया जा रहा है कि अवैध रूप से बालू उठाव को लेकर अक्सर यहां विवाद होता रहा है। बड़े पैमाने पर उस इलाके में बालू का खरकाई नदी से उठाव चल रहा है। इसपर वहां लोगों के बीच विवाद हुआ।
बालू उठाने का काम करने वाले सोनू पर बुधवार को उसका साथी होमाय मुर्मू ने जानलेवा किया। इस कारण से पत्थर से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, क्योंकि उसने अपनी मजदूरी मांगी थी। इस पर उसने सोनू पर पत्थर से हमला कर दिया। इन छोटी-छोटी बातों के कारण लोग एक दुसरे के जान के दुश्मन बन जा रहे है. कोई किसी पर भी छोटे से बात को लेकर पत्थर से हमला कर देता है.

Join Mashal News – JSR WhatsApp
Group.
Join Mashal News – SRK WhatsApp
Group.
सच्चाई और जवाबदेही की लड़ाई में हमारा साथ दें। आज ही स्वतंत्र पत्रकारिता का समर्थन करें! PhonePe नंबर: 8969671997 या आप हमारे A/C No. : 201011457454, IFSC: INDB0001424 और बैंक का नाम Indusind Bank को डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं।
धन्यवाद!